{"_id":"59bec5bd4f1c1b1e688b511a","slug":"141505674685-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गयी शिव-बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गयी शिव-बारात
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
कांधला।
मोहल्ला रायजादगान रामलीला मंडप भवन से श्रीराम लीला कमेटी के द्वारा भव्य शिव बारात कस्बे में निकाली गई। सुंदर-सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कस्बे में श्री रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष श्री रामलीला मंचन मेले का आयोजन किया जाता है। शनिवार परंपरागत रूप से शिव बारात शोभायात्रा का आयोजन किया गया। देर रात्रि भगवान श्री गणपति की पूजा के पश्चात शोभा यात्रा मोहल्ला रायजादगान रामलीला भवन से शुरू होकर कस्बे के मोहल्ला रायजादगान, मोलानान, घौलानान, मेन बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई कांधला कैराना रोड स्थित रामलीला मंचन स्थल पर जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान गणेश, माता दुर्गा, माता पार्वती की बाल रूप की झांकी, भगवान शंकर का तांडव अघोरी झांकी, शिव सती झांकी, ब्रह्मा विष्णु भगवान के साथ भगवान शिव शंकर माता पार्वती विमान झांकी व बैंड बाजे शामिल रहे। शोभा यात्रा के दौरान भगवान शंकर की मुख्य झांकी व अघोरी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे।
शोभायात्रा में रंग बिरंगी आतिशबाजी की गई। शोभायात्रा का सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के द्वारा विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में रामकुमार सिंघल श्याम कुमार सिंघल, अशोक महेश्वरी, राजीव गोयल, जोनी शर्मा, राजेंद्र, मेहरचंद, नीरज, संजीव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे