{"_id":"59627b9d4f1c1b89488b456b","slug":"141499626397-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने मिलाया प्रेमी युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत ने मिलाया प्रेमी युगल
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। पंचायत ने पहल करते हुए प्रेमी युगल का निकाह करा दिया। पंचायत के फैसले का लोगों ने समर्थन किया है।
कस्बे की एक निकटवर्ती बस्ती में शनिवार देर रात पड़ोस का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। घर के लोग उस समय सोए हुए थे। आहट होने पर युवती की भाभी जाग गई। उसने आरोपी युवक को देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी युवक मकान की दीवार फांद कर फरार हो गया। रविवार सुबह युवती के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध तहरीर दी। युवक व युवती दोनों एक ही बिरादरी के बताए जाते हैं। बाद में कुछ जिम्मेदार लोगो ने बीच में समझौते का प्रयास शुरू कर दिया। दोपहर इस मामले को लेकर पंचायत बैठी। पंचायत मेंयुवक तथा युवती के परिजनों ने आपसी सहमति से निर्णय लिया कि दोनों का निकाह करा दिया जाए। इसके बाद तुरंत काजी को बुलाया गया तथा दोनों का निकाह संपन्न करा दिया गया।
सीओ को विदाई दी
कैराना। कैराना पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा का बदायूं तबादला होने पर रविवार शाम कोतवाली में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार सहित अन्य पुलिस कर्मियों तथा सराफा यूनियन के अध्यक्ष रमेशचंद वर्मा, राकेश वर्मा, शगुन मित्तल आदि ने सीओ का सम्मान किया।