{"_id":"645a862514441480fb085346","slug":"14-electric-poles-damaged-in-andhad-electricity-stalled-in-a-dozen-villages-shamli-news-c-26-1-smrt1046-2787-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अंधड में 14 विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त, एक दर्जन गांवों में बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अंधड में 14 विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त, एक दर्जन गांवों में बिजली ठप
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। सोमवार शाम आए अंधड से 14 विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे गढ़ीपुख्ता और दुल्लाखेड़ी स्थित बिजलीघर से जुड़े करीब एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने से जहां ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। पशुओं के लिए चारा काटने की भी गंभीर समस्या पैदा हो गई है। बुधवार की सुबह तक बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।
गढ़ीपुख्ता व दुल्लाखेडी स्थित बिजलीघरों से जुडे करीब एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति सोमवार शाम से मंगलवार शाम तक गुल रही। जिसके चलते ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गढ़ीपुख्ता बिजलीघर से जुड़े गांव हसनपुर, अंबेहटा, खेड़की, राझड़, ओदरी, हरीपुर, पठानपुरा के अलावा दुल्लाखेड़ी बिजलीघर से जुड़े भाटू, कैल शिकारपुर, खेड़ागदाई और यारपुर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। जिसके चलते ग्रामीणों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ा है।
बिजली न आने से ग्रामीण पानी के लिए भी तरस गए। जिन घरों में सबमर्सिबल लगे हुए हैं वह भी बिजली न आने से ठप पड़े रहे। खेतों में भी पानी की समस्या खडी हो गयी है। ग्रामीणों को गांवों में लगे हैंडपंपों से ही पानी लाना पड़ा। ग्रामीण अपने पशुओं के लिए हरा चारा भी नहीं काट पाए। इस संबंध में दुल्लाखेड़ी बिजलीघर के जेई सौरभ सक्सेना से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम आए तेज अंधड के चलते झिंझाना के बाढ़ी माजरा में 14 विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके चलते गढ़ीपुख्ता और दुल्लाखेड़ी से जुडे गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि खंभे ठीक करने का कार्य किया जा रहा है, बुधवार की सुबह तक ही विद्युत आपूर्ति सुचारू हो पाएगी।