फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   14 candidates now in the polling booth

चुनाव मैदान में अब 14 प्रत्याशी

Fri, 11 May 2018 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 11 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
14 candidates now in the polling booth
कलक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच करते डीएम और चुनाव पर्यवेक्षक। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए आए नामांकन पत्रों में से जांच के दौरान दो नामांकन निरस्त कर दिए गए। अब चुनाव मैदान में 14 प्रत्याशी रह गए हैं। 14 मई तक नाम वापसी की अंतिम तारीख है। नाम वापसी का समय पूरा होने पर प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी होगी और प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच हुई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि के तौर पर अधिवक्ता ओपी कौशिक, रालोद प्रत्याशी के प्रतिनिधि खुर्रम परवेज, भारतीय वंचित समाज पार्टी की ओर से राकेश कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी यजपाल सिंह राठी, मोहम्मद सलीम, मुनव्वर, मोहम्मद कय्यूम, इंद्रजीत सिंह और रामशरण भी मौजूद रहे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद भारतीय नव क्रांति पार्टी के प्रत्याशी (योगी) महेश चंद शर्मा और राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी के प्रत्याशी मीर हसन खान का नामांकन पत्र अधूरे दस्तावेज और अन्य खामियों के चलते निरस्त कर दिया गया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कैराना लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए कुल 16 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र जमा कराए गए थे, उनमें से दो नामांकन निरस्त हो गए हैं। 14 प्रत्याशियों के नामांकन जांच में सही पाए गए। अब 14 मई तक नाम वापसी की तिथि है, जिसके बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची जारी होगी और चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
नामांकन की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची 1. मृगांका सिंह ----- भाजपा 2. तबस्सुम बेगम -- रालोद 3. प्रीति कश्यप ----- जय हिन्द जय भारत पार्टी 4. इंद्रजीत ----------- बहुजन मुक्ति पार्टी 5. संजीव ---------------- सर्वजन समता पार्टी 6. राकेश कुमार --------- भारतीय वंचित समाज पार्टी 7. कंवर हसन ----------- लोकदल 8. रणधीर सिंह दुहन -------- निर्दलीय 9. रविंद्र कुमार -------------- निर्दलीय 10. यजपाल सिंह राठी -------- निर्दलीय 11. नाहिद हसन ------------ निर्दलीय 12. मोहम्मद सलीम -------- निर्दलीय 13. सेठपाल ---------------- निर्दलीय 14. रामशरण -------------- निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed