फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   137 nominations for the post of district president and 940 for the post of member

Shamli News: जिले के अध्यक्ष पद के 137 और सदस्य पद के 940 नामांकन

Mon, 17 Apr 2023 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
137 nominations for the post of district president and 940 for the post of member
शामली। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में सोमवार को अंतिम दिन तीनों तहसीलों में बड़ी संख्या में दावेदार पहुंचे। भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिले में 10 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 137 और सदस्य पद के लिए 940 नामांकन हुए हैं। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन



शामली नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए रविवार को तीन नामांकन और हुए। जिसके बाद अध्यक्ष पद पर नामांकन की संख्या 11 हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अरविंद संगल ने नामांकन किया। सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए धर्मवीर निर्वाल ने भी नामांकन किया। सदस्य पद पर 160 नामांकन हो चुके हैं। इसके अलावा थानाभवन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 14 नामांकन हुए है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की अंजलि शर्मा पत्नी संजय शर्मा ने नामांकन किया।
विज्ञापन

थानाभवन में सदस्य पद के लिए 100 नामांकन हुए हैं। बनत नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 12 नामांकन हुए। अध्यक्ष पद की बबली देवी पत्नी वीरपाल ने नामांकन किया। बनत में सदस्य पद के लिए 69 नामांकन हुए हैं। एलम नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर नामांकन करने वालों की संख्या 13 हो गई है। गठबंधन प्रत्याशी सविता देवी पत्नी उदयवीर पंवार ने नामांकन किया। इसके अलावा निवर्तमान चेयरमैन दीपा पंवार ने निर्दलीय के रूप में नामांकन किया। एलम में सदस्य पद पर 38 ने नामांकन किया है। जलालाबाद सीट पर अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी बबली देवी पत्नी देवीदयाल ने नामांकन किया। जलालाबाद में अध्यक्ष पद के दावेदारों की संख्या अब 5 हो गई है। जबकि सदस्य पद के लिए 77 लोग नामांकन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




निकायों में अब तक हुए नामांकन की स्थिति

निकाय अध्यक्ष सभासद

शामली नगर पालिका 11 160

कैराना नगर पालिका 19 230

कांधला नगर पालिका 13 108

थानाभवन नगर पंचायत 14 100

बनत नगर पंचायत 12 69

एलम नगर पंचायत 13 38

जलालाबाद नगर पंचायत 5 77

गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत 12 44

ऊन नगर पंचायत 19 58

झिंझाना नगर पंचायत 19 56

कुल 137 940
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed