फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1349 patients got treatment in Chief Minister Arogya Mela, 119 got golden cards

Shamli News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1349 मरीजों को मिला उपचार, 119 बने गोल्डन कार्ड

Mon, 22 May 2023 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
1349 patients got treatment in Chief Minister Arogya Mela, 119 got golden cards
फोटो
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 1349 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान 119 गोल्डन कार्ड बनाए गए। आरोग्य मेले में वायरल बुखार, नजला, जुकाम के मरीज ज्यादा रहे।



जिले में रविवार को सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। आरोग्य मेले में 412 पुरुष, 786 महिला और 151 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। इस तरह से कुल 1349 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत योजना के 119 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी रहे। इनके अलावा त्वचा, श्वास, पेट संबंधी बीमारियों के मरीज पहुंचे। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया आरोग्य मेले में 25 चिकित्सक और 99 पैरा स्टाफ की ड्यूटी रही। 1349 मरीजों की जांच कर दवा दी गई और 119 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed