{"_id":"695d5b1a8c196684960a1eb7","slug":"132-sheep-died-in-dog-attack-15-injured-shamli-news-c-26-1-sal1002-156988-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कुत्तों के हमले में 132 भेड़ों की मौत, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कुत्तों के हमले में 132 भेड़ों की मौत, 15 घायल
Wed, 07 Jan 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
शामली। मुंडेट क्षेत्र में सोमवार रात लावारिस कुत्तों के झुंड के हमले के बाद मची भगदड़ में 132 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि 15 भेड़ घायल हो गईं। पीड़ित किसान ने डीएम आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
शामली कलक्ट्रेट पहुंचे ग्राम भैंसवाल निवासी सचिन कुमार ने बताया कि उसके पास करीब 300 भेड़ थीं, जिन्हें वह चराने के लिए मुंडेट कला के जंगलों में आया हुआ था। सोमवार रात वह अपनी भेड़ों के साथ ग्राम मुंडेट स्थित गोकुलधाम कॉलोनी के पास रुका हुआ था। रात करीब 2:30 बजे अचानक लावारिस कुत्तों के झुंड ने भेड़ों पर हमला कर दिया। इस दौरान भेड़ों में भगदड़ मच गई। 300 में से 132 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 भेड़ गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का पशु चिकित्सक द्वारा उपचार कराया जा रहा है।
सचिन कुमार ने बताया कि भेड़ों के दूध और पालन से ही उसके परिवार की आजीविका चलती थी। इतनी बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत से वह पूरी तरह टूट गया है। पीड़ित ने प्रशासन से लावारिस कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण कराने और हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।