फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पुलवामा के शहीद जवानों की स्मृति में रक्तदान शिविर, 175 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

पुलवामा के शहीद जवानों की स्मृति में रक्तदान शिविर, 175 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Wed, 27 Feb 2019 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा के शहीद जवानों की स्मृति में रक्तदान शिविर, 175 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
शामली। पुलवामा में शहीद जवानों की स्मृति में शाह सतनाम ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग और डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ओर से रक्त दान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 175 युवाओं ने अपना रक्तदान किया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर रहे। उन्होंने कहा कि मनुष्य का रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य दान के समान है।
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर बलवा गांव के समीप डेरा सच्चा सौदा सिरसा के नाम चर्चा घर में शिविर का शुभारंभ किया गया। सीएमओ ने संस्था के सेवादारों की निस्वार्थ सेेवा द्वारा रक्तदान करने की प्रशंसा की। उन्होंने रक्तदान के महत्व को समझाया। शिविर में 175 लोगों ने रक्तदान किया। मौके पर डॉक्टर अनुपम सक्सेना ब्लड बैंक टीम में डॉ. ज्वार सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. कंवर सिंह, विक्रांत मलिक, सोहनलाल, अनुधामा, सीमा, ऋचा सिंह शामिल रहे। शिविर में मुख्य रूप से सतपाल त्यागी इंसा, सुभाष, सुुरेंद्र, राजकुमार, पालेेेराम, मदनमोहन, सुरेशपाल, प्रेम, जितेंद्र, अनुराग, अंकित, वरुण, अश्वनी, रवि, ओमवीर, सौरभ, विनोद, मोदी, वेदपाल, विश्वास, धर्मवीर सिंह, तेलूराम, बबलू इंसा समेत जिले के ऊन, कैराना, थानाभवन, कांधला, बाबरी, गढ़ीपुख्ता, केरटू आदि से सेेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed