{"_id":"5c6855d0bdec22533443887d","slug":"131550341584-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की शहादत कभी बेकार नहीं जाती: सतपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की शहादत कभी बेकार नहीं जाती: सतपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कस्बा बनत में शहीद प्रदीप कुमार के शव की अंत्येष्टि में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि शहीदों की शहादत कभी बेकार नहीं जाती। शनिवार को बनत में अंत्येष्टि स्थल पर केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि शहीदों की शहादत कभी बेकार नहीं जाती। वे केंद्र सरकार की तरफ से यहां आए हैं। वे केंद्र सरकार की तरफ से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शहीद को श्रद्धांजलि देते हैं और शोक संतृप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। वे भगवान से प्रार्थना करते है कि पूरे परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
प्रत्येक देशवासी सेना के साथ : राजीव त्यागी
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी ने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकवादियों के हमले को लेकर प्रत्येक देशवासी अपनी सेना के साथ खड़ा है, देश में एक गुस्सा है। उस गुस्से को हौसले से हमें उस पर विजय प्राप्त करनी होगी। आंसुओं से हौसले पर विजय प्राप्त करनी होगी। देश की अखंडता को लेकर वे कह सकते हैं, आतंकवाद को लेकर देश न तो कभी झुका है न झुकेगा और जितनी भी विपक्षी पार्टियां है, सभी विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी इस मामले में सरकार के साथ खड़ी है।
अब बात नहीं खून का बदला खून चाहिए : साध्वी प्राची
शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी शहीद अमित कुमार के आवास पर पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि पूरे देश में जो यह वातावरण है। सबसे पहले वे देश के 40 शहीदों को, हिंदुस्तान के लाड़ले, भारत मां के वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि देती हैं। वे भगवान से प्रार्थना करती हैं कि परमात्मा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। अब खून का बदला खून से होना चाहिए, न कि बातों से। हम 70 साल से बात ही तो कर रहे हैं। बातों का ही तो परिणाम है कि हमारे 40-40 सैनिक तबाह हो गए। अब खून का बदला खून इसके अलावा कोई बात नहीं।