{"_id":"5c587e0dbdec22270200d627","slug":"131549303309-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग की ओर से आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार ने किया। पहले दिन आयोजित कार्यशाला में वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
शहर के एसटी तिराहा के निकट स्थित एआरटीओ कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में डीएम ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया। एसपी अजय कुमार ने कहा कि सावधानी से वाहन चलाना चाहिए। नशे की हालत में कतई वाहन नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने पर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है, इसलिए खुद की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। अनाधिकृत रूप से हूटर का प्रयोग करना दंडनीय अपराध है। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने तीव्र गति से वाहन न दौड़ाए। मोड़ और चौराहे पर वाहन की गति धीमी रखे। एसपी ने ओवरलोड वाहन न चलाने और रात में डीपर का प्रयोग करने पर जोर दिया। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा के अंतर्गत 30वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह सोमवार से शुरू होकर दस फरवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। इसके बाद सड़क सुरक्षा का प्रचार के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर ट्रांसपोर्टर और वाहन चालक मौजूद रहे।
सड़क सुरक्षा सप्ताह में आज
शामली। सड़क सुरक्षा सप्ताह में दूसरे दिन मंगलवार को एनसीसी, स्काउट, एनजीओ के सहयोग से पैदल मार्च, सड़क सुरक्षा के बैनर और परचे का वितरण किया जाएगा।