फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ीएम ने चौपाल लगाई, सुनी फरियादियों की समस्याए

ीएम ने चौपाल लगाई, सुनी फरियादियों की समस्याए

Fri, 07 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
ीएम ने चौपाल लगाई, सुनी फरियादियों की समस्याए
डीएम ने चौपाल में फरियादियों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। डीएम अखिलेश कुमार ने शीतकालीन भ्रमण के दौरान खेड़ी बैरागी फतेहपुर गांव का का भ्रमण किया। चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे डीएम अखिलेश सिंह ने खेड़ी बैरागी प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या को सुनकर निस्तारण किया। ग्रामीणों की सबसे अधिक शिकायत वृद्धा और विधवा पेंशन की शिकायतों को लेकर रही। डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी रचनादेवी को शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय खेड़ी बैरागी में 10 बजे कैंप लगाकर वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन से संबंधित सभी पात्र व्यक्तियों का फार्म भर कर उन्हें लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहने पाए। उन्होंने सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्राइवेट स्कूल की एक बच्ची से अंग्रेजी में कविता और पहाड़ा सुनाने को कहा, तो वह बच्ची सुनाने में असमर्थ रही। इसी दौरान सरकारी स्कूल का बच्चे ने अंग्रेजी में कविता व 12 का पहाड़ा सुनाया। बाद में डीएम ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में ही पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान उन्होंने हरफूल पृथ्वी का अंत्योदय कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने 25 किलो राशन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बैरागी खेड़ी की दो कमरे क्षतिग्रस्त है। उन्हें तत्काल तोड़ने के निर्देश दिए उन्होंने सभी ग्रामीणों को कहा कि शौचालय का पूर्ण पर प्रयोग करें। इस अवसर पर सीडीओ विवेक त्रिपाठी, ग्राम्य परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, सीएमओ राजकुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, तहसीलदार अभय राज पांडे व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। फतेहपुर गांव के मजरे खेड़ी बैरागी में प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान फतेहपुर डाक्टर योगेंद्र सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस बीच ग्रामीणों ने जलनिकासी की समस्या, खराब सड़क, खड़ंजे , पेंशन , राशनकार्ड आदि समस्याओं की जानकारी कर जल्द समाधान करने के संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed