{"_id":"5baa7a38867a557eae2def78","slug":"131537899064-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के लिए 40 लाख के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के लिए 40 लाख के प्रस्ताव पास
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों के लिए 40 लाख के प्रस्ताव पास
कांधला। नगर पालिका परिषद कांधला की बोर्ड बैठक के दौरान 40 लाख रुपये से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित हुए, जबकि हाउस टैक्स और वाटर टैक्स में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर कुछ सभासदों ने हंगामा कर विरोध जताया।
मंगलवार को कांधला नगर पालिका परिषद के सभागार में चेयरमैन हाजी वाजिद हसन की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कस्बे में खराब हुए नलकूपों की मरम्मत, महिला शौचालयों, प्रत्येक वार्ड में एलईडी लाइट, स्लैब, चैनल, नाली मरम्मत, पीवीसी पाइप लाइन के बिछाने सहित 40 लाख रुपये का बजट पास किया गया। बैठक में हाउस टैक्स और वाटर टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव पर विरोध जताते हुए जावेद, शहजाद, मोहिद सहित कई सभासदों ने हंगामा कर दिया। अधिशासी अधिकारी ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया। बैठक में मौजूद कई सभासदों ने कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी तहसीलदार रणवीर सिंह के सामने ही लिपिकों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सभासदों का आरोप था कि वार्डों में होने वाले विकास कार्यों में लिपिक अवैध धन की मांग करते हैं और न देने पर वार्ड में काम न कराए जाने की धमकी देते हैं। वहीं, सभासदों ने छह माह के बाद बोर्ड बैठक किए जाने का भी विरोध किया और कहा कि प्रत्येक माह बोर्ड बैठक होनी चाहिए, ताकि अपनी परेशानी का समय रहते समाधान करा पाएं। इस दौरान मनीष गोयल, अरुण गर्ग, हाजी जमील, राजेंद्र उर्फ लाडा, जावेद खान, महिला सभासद प्रवेश सैनी, इलियास जंग, मोहिद राज, जमशेद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
एक ही महिला सभासद पहुंची
बोर्ड बैठक में एक मात्र सभासद प्रवेश सैनी मौजूद रहीं, जबकि अन्य महिला सभासदों के पति बोर्ड बैठक में मौजूद रहे। बोर्ड बैठक में सभासद पति शहजाद, जहांगीर, प्रवीण, शहजाद राणा, वहीं महिला सभासद माया देवी के स्थान पर उनके पुत्र आकाश मौजूद रहे।