{"_id":"5b7daeec42c792466d281ffd","slug":"131534963436-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में बाढ़ राहत की दुआ, सहयोग की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल में बाढ़ राहत की दुआ, सहयोग की अपील
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कस्बे में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। इस मौके पर केरल में बाढ़ से राहत के लिए विशेष दुआएं मांगी। साथ ही बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की भी अपील की गई।
बुधवार को सुबह आठ बजे प्राचीन ईदगाह के मैदान में जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर हसन ने हजारों अकीदतमंदो को ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज से पूर्व मौलाना ताहिर ने कहा कि कुर्बानी का अमल सुन्नत-ए-इब्राहीमी है, जो हर मालदार यानी हर उस मुस्लिम पर वाजिब है, जिसको जकात अदा करनी होती है। कुर्बानी इस लिहाज करें, जिससे किसी दूसरे संप्रदाय के लोगों को ठेस न पहुंचे। उन्होंने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की भी अपील की। नमाज के उपरांत मौलाना ने देश में खुशहाली अमनो चमन के साथ-साथ केरल बाढ़ पीड़ितों पर रहम की विशेष दुआ की गई। कस्बे की जामा मस्जिद, दरबार वाली मस्जिद, अड्डे वाली मस्जिद, सरायं वाली मस्जिद, खजूर वाली मस्जिद, पीपलोंवाली मस्जिद, शाहजबू वाली मस्जिद, इशाअतुल इस्लाम, हुसैनिया वाली मस्जिद, तकिया वाली मस्जिद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नंगलाराई, मोहम्मदपुर राई, रामडा, पंजीठ, इस्सोपुर खुरगान, अकबरपुर सुन्हेटी, मलकपुर, भूरा आदि गांवों में स्थित प्रमुख बड़ी मस्जिदों एवं ईदगाहों में नमाज अदा की गई। वहीं, शामली बस अड्डे वाली मस्जिद में भीड़ होने के कारण अकीदतमंदों ने सड़कों पर नमाज अदा की। इस दौरान कुछ देरी के लिए मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। मौके पर एसडीएम सुरजीत सिंह, एएसपी श्लोक कुमार, एसएचओ भगवत सिंह और सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस एवं पीएसी बलों के साथ मुस्तैद नजर आए।