फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आसियाना बनाने के लिए दुकानों पर पॉलिथीन लेने को उमड़ी भीड़

आसियाना बनाने के लिए दुकानों पर पॉलिथीन लेने को उमड़ी भीड़

Sun, 29 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
आसियाना बनाने के लिए दुकानों पर पॉलिथीन लेने को उमड़ी भीड़
शामली। क्षेत्र में लगातार चल रही बारिश ने काफी लोगों का आशियाना छीन लिया है और कुछ मकानों की छत टपक रही है। टपकती छत, बारिश से मकान और खुले में पड़े घरेलू सामान को बचाने के लिए लोग अब पॉलिथीन का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन



जनपद में पिछले 36 घंटे से बारिश होने पर विभिन्न गांव व कस्बों में गरीबों के सैकड़ों आशियाने धराशायी हो गए। वहीं कुछ लोगों की लगातार बारिश होने से छत कच्ची होने के चलते टपक रही है। जिससे बचाव के लिए शनिवार को गांव और कस्बे के लोगों की पॉलिथीन की दुकानों पर भीड़ नजर आई। लोगों में पॉलिथीन खरीदने के लिए आपाधापी मची हुई थी। माजरा रोड, शिवचौक, वीवी रोड, दिल्ली रोड, भिक्की मोड़, मैन रोड पर स्थित दुकानों पर पॉलिथीन खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी रही। खरड़ निवासी मदन, संजय, ओमबीर ने बताया कि लगातार बारिश होने से मकान गिर गए है। सभी सामान बहार पड़ा खराब हो रहा है। वहीं सोने के लिए भी फिलहाल काम चलाऊ आशियाना तैयार करना है। जिसके लिए वह पॉलिथीन खरीद रहे हैं। गांव बलवा निवासी हरेंद्र व लांक गांव से कलल ने भी मकान गिरने के चलते सोने के लिए छप्पर बनाने की बात कही।
विज्ञापन



वहीं मनोज व हरपाल सिंह ने बताया कि उनकी छत कच्ची है और लगातार बारिश के चलते वह कल से टपक रही है। जिस कारण सभी सामान खराब हो रहा है और टपकने के कारण सोने की भी दिक्कत है। वह छत पर डालने के लिए पॉलिथीन खरीदने आए है। वहीं दुकानदार रिंकू, सुुुशील और कृष्ण कुमार ने बताया कि ग्राहकों की सुबह सात बजे से ही लाइन लग गई थी। जमकर ब्रिकी हो रही है और अच्छा मुनाफा कमाया जा रहा है। दो दिन और ऐसे ही बारिश हुई तो पूरा स्टाक समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



30 से 200 रुपये मीटर तक बिक रही पॉलिथीन
बारिश से बचाव व छत पर डालने वाली पॉलिथीन बाजार में 30 रुपये से लेकर 200 रुपये तक बिक रही है। दुकानदार भी भीड़ होने के चलते लोगों से किसी भी पॉलिथीन के मनचाही दाम वसूल रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि दो दिन पहले पॉलिथीन के दाम में कमी थी, लेकिन दुकानदार अधिक ग्राहक देखकर मनचाहे दाम वसूल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed