{"_id":"5b4e36424f1c1b4f748b55c2","slug":"131531852354-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर में शराब की दुकान, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिसर में शराब की दुकान, ग्रामीणों में रोष
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर परिसर में खोल दी गई मदिरा की दुकान
शामली। क्षेत्र के गांव भाजू में देशी शराब की दुकान मंदिर परिसर में खोल दी गई, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने शराब की दुकान हटवाने की मांग की। शराब की दुकान की वजह से गांव में माहौल बिगड़ने की आशंका है।
मंगलवार को शामली कलक्ट्रेट पहुंचे गांव भाजू निवासी विक्की, प्रीतम कुमार, नरेश, स्वाति देवी, चंद्रकली, योगेश कुमार और सतीश आदि ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर बताया कि गांव में रविदास मंदिर परिसर में देशी शराब की दुकान खोल दी गई है। इसके अलावा 100 मीटर की दूरी पर ही जूनियर हाईस्कूल भी है। शराब की दुकान बस्ती के बीच में होने के कारण शराब पीने वाले गलियों में उत्पात मचाते हैं। इस वजह से ग्रामीणों का मंदिर में पहुंचना भी दुश्वार हो गया है। उनकी मांग है कि मंदिर परिसर से शराब की दुकान हटवाई जाए। उधर, जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि भाजू गांव की दुकान का आवंटन हाल ही में हुआ है। मौके पर जाकर चेकिंग कराई जाएगी, यदि मंदिर परिसर में दुकान खोली गई है, तो उसे हटवाया जाएगा।
ठेकेदार से मजदूरी दिलाने की मांग
ऊन। क्षेत्र के गांव हथछोया के लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह गांव के ही एक ठेकेदार के माध्यम से छत्तीसगढ़ में कोल्हू पर मजदूरी करने गए थे। चार माह तक वहां कार्य किया, लेकिन ठेकेदार ने मजदूरी नहीं दी। एसडीएम कृष्णपाल तोमर ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। शिकायत करने वालों में सुमित, ओमपाल, प्रवीण, रामपाल, सुमित सैनी, काला, रवि, सतपाल और बिल्लू आदि शामिल रहे।