{"_id":"5b48f6d74f1c1b3f748b476e","slug":"131531508439-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई ठेके के नाम पर धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई ठेके के नाम पर धांधली का आरोप
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नगर पालिका परिषद शामली के सभासदों ने सफाई के ठेके में धांधली का आरोप लगाया है। अपर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की गई है।
शुक्रवार को सभासद निशि रानी, हाजी खालिद, अनिल उपाध्याय, पंकज गुप्ता और राजीव आदि सभासदों ने एंटी करप्शन मूवमेंट के जिला महासचिव मनीष भटनागर के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम केबी सिंह को शिकायत पत्र सौंपा। उसमें बताया कि नगर पालिका शामली ने नाले की सफाई का ठेका अपने चहेते ठेकेदारों को दे दिया है। आरोप है कि कचरा उठवाने में 3500 रुपये प्रति ट्राली के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है, ज बकि जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली नगर पालिका की इस्तेमाल की जा रही हैं। इतना ही नहीं शहर से उठाया जाने वाला कचरा मुंडेट गांव में प्लाट के भराव में दिया जा रहा है, जहां से 300 रुपये प्रति ट्राली वसूली जा रही है। आरोप है कि कचरा उठवाने के नाम पर नगर पालिका परिषद की तरफ से ठेकेदार को संरक्षण दिया जा रहा है, क्योंकि पूर्व में भी कई बार इसकी शिकायतें की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। सभासदों ने नगर पालिका की जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रालियों के फोटो भी शिकायत पत्र के साथ लगाए हैं, जो कचरा उठाकर डालने के प्रयोग में ली जा रही हैं। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।