{"_id":"5b08609b4f1c1bf76e8b48fd","slug":"131527275675-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए ने शनिवार को सभी परिषदीय स्कूल खोलने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए ने शनिवार को सभी परिषदीय स्कूल खोलने के दिए निर्देश
Updated Sat, 26 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
शामली।
बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने शनिवार को सभी प्रधानाध्यापकों को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि कैराना लोकसभा उपचुुनाव के चलते नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों के द्वारा शनिवार को जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों में स्थित मतदान स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में वह सभी स्कूलों में दरवाजे, खिड़कियां, पंखे, शौचालय प्रसाधन, पेयजल व्यवस्था, रैंप आदि की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जाएगा। साथ ही 27 मई की सायंकाल को पोलिंग पार्टियां बूथ पर पहुंच जाएगी। जिसके चलते स्कूलों में व्यवस्था की जाएगी। जिसके चलते शनिवार को सभी प्रधानाध्यापकों को स्कूल खुला रखने के निर्देश दिए और परिसर में उपस्थित रहने के लिए भी कहा। जिससे निरीक्षण के समय सेक्टर मजिस्ट्रटों को कोई परेशानी न हो।