फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसान से हाथापाई पर शुगर मिल में हंगामा

किसान से हाथापाई पर शुगर मिल में हंगामा

Thu, 15 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
किसान से हाथापाई पर  शुगर मिल में हंगामा
किसान से हाथापाई पर शुगर मिल में हंगामा
विज्ञापन

शामली। अपर दोआब शुगर मिल शामली में दो दिन पूर्व एक किसान के साथ हुई कहासुनी और हाथापाई के विवाद को लेकर बृहस्पतिवार रात हंगामा हो गया। भाकियू नेता के नेतृत्व में किसानों ने शुगर मिल में पहुंचकर आरोपी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तक किसानों को समझाने का प्रयास चलता रहा।

गांव सिंभालका निवासी मनोज दो दिन पूर्व जब शामली शुगर मिल में गन्ना डालने आया था, तो इसी दौरान मिल कर्मियों से किसी बात को लेकर विवाद होने पर हाथापाई हो गई थी। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे भाकियू के प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल, डायरेक्टर पुष्पेंद्र निर्वाल सहित अन्य किसानों ने शुगर मिल केन यार्ड में पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना था कि किसान के साथ हाथापाई और अभद्रता करने वाले माफी मांगे, नहीं तो कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद शुगर के कैन मैनेजर दीपक राणा सहित अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। हंगामा शांत नहीं हुआ, तो शामली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक हंगामा चलता रहा। पुलिस और मिल कर्मी किसानों को समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed