फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डिवाइडर और सड़क चौड़ीकरण के लिए हटवाया अतिक्रमण

डिवाइडर और सड़क चौड़ीकरण के लिए हटवाया अतिक्रमण

Wed, 07 Mar 2018 11:37 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
डिवाइडर और सड़क चौड़ीकरण के लिए हटवाया अतिक्रमण
कैराना।
विज्ञापन

कांधला रोड पर अधर में पड़े डिवाइडर निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य नगर पालिका ने शुरू करा दिया है। बुधवार को मार्ग पर अतिक्रमण हटवाया गया और जेसीबी से नाले की खुदाई कराई गई।

बुधवार को नगरपालिका परिषद कैराना द्वारा कांधला तिराहे के निकट पिछले दिनों से रुके पड़े डिवाइडर के निर्माण कार्य के लिए मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य जेसीबी द्वारा मजदूर लगाकर शुरू कर दिया गया है। पालिका ने एक दिशा में जेसीबी से नाले के निर्माण को खुदाई कराई। इस दौरान सड़क से अतिक्रमण भी हटवाया गया। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पालिका द्वारा कराए जा रहे कार्य के चलते दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन का कहना है कि डिवाइडर का निर्माण पूरा होने पर इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। पिछले कई माह से डिवाइडर का निर्माण कार्य रुका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed