फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ग्रामीण क्षेत्रों में राशन डीलरों को जून तक मिलेगी पांइट सेल्स मशीन

ग्रामीण क्षेत्रों में राशन डीलरों को जून तक मिलेगी पांइट सेल्स मशीन

Sun, 11 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में  राशन डीलरों को जून तक  मिलेगी पांइट सेल्स मशीन
शामली। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के राशन डीलर द्वारा पांइट सेल्स मशीन (पीओएस) जून माह तक पहुंच जाएंगी। उससे पहले सभी उपभोक्ताओं के राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक कर लिया जाए। यदि राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया जाएगा, तो राशनकार्ड धारकों का खाद्यान्न रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को कलक्ट्रेट में जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने अपने कार्यालय में जिले के ग्रामीण राशन डीलरों की बैठक बुलाई। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के सभी राशन डीलरों के पास जून माह तक प्वाइंट सेल्स मशीन (पीओएस) पहुंच जाएंगी। प्वाइंट सेल्स मशीन से ग्रामीण क्षेत्र के सभी कार्डधारकों को खाद्यान्न मिलना शुरू हो जाएगा। उन्होंने 20 फरवरी तक जिले के सभी ग्रामीण उपभोक्ताओं के राशन कार्ड से आधार कार्ड लिंक करने के लिए तहसील व जिला पूर्ति कार्यालय मे भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अजय कुमार, पूर्ति निरीक्षक दीपा वर्मा, वैशाली अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन


राशन डीलर पर लगाया आरोप
शामली। खंद्रावली गांव के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय से मिलकर राशन डीलर पर गंभीर आरोप लगाए। गांव के मेघराज, मांगी, अफसर, फरीद, धर्मेंद्र, इरशाद, गुलफाम, मुरसलीन, श्यामा, धर्मवीर सिंह ने शिकायत पत्र देकर कहा कि गांव के राशन डीलर के विरुद्ध कांधला थाने में मुकदमा दर्ज है और वह मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। इसी के चलते गांव के राशन की दुकान दूसरे राशन डीलर को संबद्ध कर दी गई है। आरोप है कि वह राशन डीलर समय पर राशन वितरण नहीं करता है और ग्रामीणों के साथ अभद्रता की जाती है। मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed