फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महंगाई ने बिगाड़ दिया रसोई का जायका

महंगाई ने बिगाड़ दिया रसोई का जायका

Wed, 31 Jan 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
महंगाई ने बिगाड़ दिया रसोई का जायका
शामली।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की पोटली से एक फरवरी को संसद में आम बजट पेश होगा। वित्तमंत्री से गृहिणियों को भी उम्मीदें हैं। महिलाओं का मुद्दा सुरक्षा के साथ महंगाई भी है। दिन पर दिन बढ़ती महंगाई ने महिलाओं की रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। महिलाएं रसोई का सामान सस्ता करने वाला बजट चाहती हैं।

मोहल्ला रामसागर निवासी गृहणी सुनीता चौधरी का कहना है कि गैस पर सब्सिडी खत्म होने के कारण रसाई का बजट बिगड़ गया है। महंगाई अधिक होने के कारण घर मुश्किल हो रहा है। सब्जियों के दाम भी आसमां छू रहे है।
विज्ञापन


मोहल्ला अटल विहार कॉलोनी निवासी सुमन देवी का कहना है कि महंगाई ने बुुरी हालत कर रखी है। गैस के दाम, सब्जी महंगी और यहां तक की तेल और दाल भी महंगी है। ऐसी महंगाई में गुजारा करना बड़ा मुश्किल हो रहा है। बजट में महंगाई को कम करने के लिए कोई प्रावधान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला अटल विहार कॉलोनी निवासी गृहणी राखी का कहना है कि पहले सात हजार रुपये महीने में माह का राशन आ जाता था, लेकिन अब दस हजार में भी पूरे महीने का राशन नहीं आ रहा है, जिससे घर का बजट ही बिगड़ गया है।

मोहल्ला पंसारियान निवासी पूनम देवी का कहना है कि सरकार बदलने के बाद आस जगी थी कि कुछ महंगाई कम होगी, लेकिन हालत ज्यों के त्यों है। टैक्स बढ़ने के कारण मिर्च मसालों से लेकर अन्य जरूरती सामानों के दाम बढ़ गए है। जिससे परेशानी हो रही है।


बबीता गर्ग का कहना है कि महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। रसोई का खर्च बढ़ गया है। सरकार से उम्मीद है कि इस बार गृहणियों की रसोई को ध्यान में रख बजट जारी किया जाए। उधर, मोहल्ला रामसागर निवासी राजकुमारी देवी का कहना है कि गैस महंगी, दाल महंगी, तेल महंगा, जिस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बजट से उम्मीद है कि बजट में इस महंगाई को काबू करने के लिए कोई जतन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed