फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रसव के बाद महिला को रेफर करने पर हंगामा

प्रसव के बाद महिला को रेफर करने पर हंगामा

Tue, 19 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
प्रसव के बाद महिला को रेफर करने पर हंगामा
प्रसव के बाद महिला को रेफर करने पर हंगामा
विज्ञापन

कांधला (शामली)। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने सुविधाओं का अभाव बताकर महिला को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोगों ने उपचार की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। बाद में समझाने पर वह मान गए और महिला को शामली सीएचसी ले आए।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीदौलत निवासी साया पत्नी कौशर ने मंगलवार दोपहर कांधला स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि चिकित्सक ने महिला को जिला अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया, जबकि परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही उपचार कराने की जिद पर अड़ गए। परिजनों का कहना था कि गंभीर हालत के कारण महिला को शामली ले जाने में खतरा हो सकता है। वहीं, उपचार कराने की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। चिकित्सालय में हंगामे की सूचना पर महिला चिकित्सक चीनू ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया और कहा कि महिला को रक्तस्राव अधिक हो रहा है। कांधला में ब्लड की सुविधा नहीं है, लेकिन शामली सीएचसी में सुविधा है। इसके बाद महिला को उसके परिजन शामली ले आए।
विज्ञापन

मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला
कांधला। कस्बा कांधला निवासी रूबी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ससुरालियों ने सोमवार रात पीटकर उसको घर से निकाल दिया। रूबी का कहना है कि उसकी शादी दो साल पूर्व गांव मलकपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे हैं और अक्सर मारपीट करते हैं। सोमवार रात भी ससुरालियों ने उसको पीटा और घर से निकाल दिया। महिला ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed