{"_id":"5a3954974f1c1b96698ba038","slug":"131513706647-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैसवाल बाइपास: बैनामा मुआवजा धनराशि जाएगी किसानों के खातों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैसवाल बाइपास: बैनामा मुआवजा धनराशि जाएगी किसानों के खातों में
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दिल्ली-यमुनौत्री मार्ग को जोड़ने वाले भैसवाल बाईपास की जद में आने वाले सिलावर- बनत गांव के किसानों की भूमि के लिए बैनामे की प्रक्रिया शुरू होगई है। मुआवजे की धनराशि बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने सिलावर- बनत के किसानों से मुआवजा के लिए इलाहाबाद बैंक शामली में खाते खुलवाने का अनुरोध किया हैं।
उत्तरप्रदेश शासन से प्रस्तावित जिला मुख्यालय से दिल्ली-यमुनौत्री मार्ग को जोड़ने वाले भैसवाल बाईपास के लिए तीन सप्ताह पूर्व दूसरी किश्त के रुप में चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। धनराशि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने चौड़ीकरण, पुलिया, खुदाई कार्य शुरू कर दिया है। 3.5 किमी लंबाई वाले भैैसवाल बाईपास के सिलावर- बनत के किसानों के लिए बैनामे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल ने बताया कि भैसवाल बाईपास की जद में आने वाले किसानों की मुआवजे की धनराशि खातों में हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने बाईपास की भूमि के बैनामों के लिए किसानों से इलाहाबाद बैंक में जीरो बैलेंस पर खाते खुलवाने का अनुरोध किया है। इसी सप्ताह भैैसवाल बाईपास के लिए सिलावर गांव के तीन चार बैनामे हो जाएंगे। सिलावर गांव के बैनामों के बाद बनत के दो बैनामे किए जाने की प्रक्रिया शुरू की है।