{"_id":"5a3812314f1c1bf4688c20b9","slug":"131513624113-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जानने कैराना पहुंचे एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था जानने कैराना पहुंचे एसपी
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
कैराना क्षेत्र में हो रही दिन प्रति दिन ठगी व चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा सोमवार को दोपहर बाद कैराना पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने कैराना के पानीपत खटीमा राजमार्ग पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था परखी और बैंक के अलार्म व सीसीटीवी कैमरों की जांच की। बाद में पुलिस अधीक्षक पंजाब नेेशनल बैंक में पहुंचे और बैंक के एटीएम के बाहर खड़े एक संदिग्ध युवक को पकड़कर कोतवाली भिजवा दिया। वहीं, बैंक के बाहर खड़ी एक बिना नंबर की बाइक को पकड़कर कोतवाली भिजवा दिया। पुलिस अधीक्षक के अचानक आने का पता चलने पर कस्बे के चौंकी इंचार्ज में हड़कंप मच गया।