{"_id":"5a0f30ea4f1c1bda538bd956","slug":"131510945002-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली पुलिस की टीम गौतमबुद्घनगर को हरा बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली पुलिस की टीम गौतमबुद्घनगर को हरा बनी विजेता
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
शामली टीम ने गौतमबुद्घनगर में आयोजित हुई अंतर जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जीत हासिल कर ट्राफी पर कब्जा किया। टीम के पुलिस ऑफिस पहुंचने पर एसपी ने जोरदार स्वागत करते हुए सभी को बधाई दी।
जनपद गौतमबुद्घनगर में 13 से 16 नवंबर तक अंतर जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता मेरठ जोन का आयोजन किया गया। इसमें नौ जनपदों की पुलिस टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच गौतमबुद्घनगर और शामली के बीच खेला गया। इसमें गौतमबुद्घ नगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में 173 रन बनाए। इसके बाद शामली की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवरों में ही 174 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को शामली पहुंची विजेता टीम को पुलिस ऑफिस पहुंचने पर एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा ने बधाई दी और 10 हजार रुपये इनाम के रुप में देने की घोषणा की। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।