{"_id":"5a0dcbc64f1c1bec538bd936","slug":"131510853574-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र छात्राओं को सिखाया विभिन्न प्रकार की गांठे लगाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र छात्राओं को सिखाया विभिन्न प्रकार की गांठे लगाना
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट गाइड के नियमों को जानकारी दी
शामली। देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड के नियमों के अलावा अन्य कई कार्यों का प्रशिक्षण दिया।
बृहस्पतिवार को बनत स्थित देवी उमराकौर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा ने ध्वजारोहण कर किया, जिसके बाद जिला संगठन आयुक्त कमिश्नर स्काउट लक्ष्मण सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को पहले दिन झंडा गीत, ध्वज शिष्टाचार, नियम प्रतिज्ञा, स्काउट का इतिहास, प्राथमिक चिकित्सा, विभिन्न प्रकार की गांठें लगाना आदि का प्रशिक्षण दिया। सभी ने कार्यों का ध्यान के साथ प्रशिक्षण लिया। प्रधानाचार्य ने सभी से ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उषा, अरुण सिंह, शैफाली, मंजू, जूली, रुपा, पूजा, अनिता, कपिल, दीपा आदि मौजूद रहे।