{"_id":"59a9ab074f1c1b13278b4d01","slug":"131504291591-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल ने किया चीनी सामान का बहिष्कार, जलाई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल ने किया चीनी सामान का बहिष्कार, जलाई होली
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग दल ने चाइनीज सामान की होली जलाई
शामली। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चाइनीज सामान की होली जलाई। कार्यकर्ताओं ने लोगों से चीनी सामान का बहिष्कार कर स्वदेशी सामान का प्रयोग करने की अपील की।
शुक्रवार को शहर में स्थित शिव मूर्ति चौक पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार किया। कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए चीनी सामान सड़क के बीच डालकर उसकी होली जलाई। जिला संयोजक विशाल निर्वाल ने कहा कि देश दुनिया की सबसे तेज गति से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है, जिसके बाद भी बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। वह अपने किसानों और मजदूरों का शोषण कर कम गुणवत्ता के सस्ते माल को भारत भेजता है। इससे देश के उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए चीनी सामान का पूर्णत: बहिष्कार कर स्वदेशी सामान अपनाने की अपील की। इस दौरान रजनीश नामदेव, अरविंद साहनी, सन्नी शर्मा, अरुण, हिमांशु, विवेक, सागर, गौरव, कुलदीप, रजत, वैभव, सोन, विक्की, आदर्श और शिवम् आदि मौजूद रहे।