{"_id":"5995ea384f1c1b342d8b4576","slug":"131502997048-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक सेवकों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक सेवकों ने किया कार्य बहिष्कार
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक सेवकों ने किया कार्य बहिष्कार
कांधला(शामली)। डाकघर पर डाक सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। डाक सेवकों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
ग्रामीण डाक सेवक वेतन में वृद्धि के साथ ही अपनी कई मांगो को लेकर काफी दिनों से प्रयासरत हैं। मामले में अब तक सुनवाई नहीं होने के कारण डाक सेवकों मे रोष व्याप्त है। इससे आक्रोशित डाक सेवकों ने बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। दोपहर के समय कांधला डाकघर के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। ग्रामीण डाक सेवकों का आरोप है कि उनसे पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। इस मौके पर सुदेश सिंह, बालेश्वर सिंह, जल सिंह, विकास पंवार, कर्मवीर, बिजेंद्र शर्मा, बीरसेन शर्मा, देवेंद्र शर्मा, रविता, बबली, पालेराम और सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।