{"_id":"597f7f8f4f1c1b1a288b45b7","slug":"131501527951-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने दी टीकाकरण के बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने दी टीकाकरण के बहिष्कार की चेतावनी
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोश जताते हुए आशाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा प्रदर्शन किया। चेतावनी दी है कि यदि मानदेय नहीं मिलेगा तो टीकाकरण अभियान का बहिष्कार कर दिया जाएगा।
कस्बा कांधला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी आशाओं का आरोप है कि उनके साथ मानदेय देने के नाम पर भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके साथ ही उनसे टीकाकरण का भी काम लिया जाता है, जिसका कोई पैसा नहीं दिया जाता है। ।
सोमवार को चिकित्सा प्रभारी के द्वारा मानदेय के लिए इंकार किए जाने पर आशाओं में रोष व्याप्त हो गया। आशाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हंगामा प्रदर्शन किया। आशाओं ने आरोप लगाया कि गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में लाने के लिए 600 रुपये दिए जाने का प्राविधान है, लेकिन उन्हें मात्र 300 रुपये ही दिए जा रहे हैं। अब उन्हें टीकाकरण के मानदेय के लिए भी मना किया जा रहा है, जिस कारण उनके सामने अपने परिवार के लोगों का जीवनयापन करने की परेशानी आ रही है। इस दौरान अनीता, कविता, सोनू, गीता, बबीता, संजो, सुनिता, रेशमा, प्रभा, आदि आशाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
-