{"_id":"59651e9f4f1c1b636b8b4780","slug":"131499799199-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्यकर अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्यकर अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
जीएसटी लागू होने के बाद सेंट्रल एक्साइज के समान वेतन, भत्ते और सुविधाएं दिलाने की मांग को लेकर वाणिज्यकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
वाणिज्यकर अधिकारी और कर्मचारी दो दिन से आंदोलनरत हैं। मंगलवार को भी वाणिज्यकर कार्यालय में किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हुआ, हेल्प डेस्क भी बंद रखी गई। मंगलवार को सहारनपुर से आए ज्वाइंट कमिश्नर एके जैन हेल्प डेस्क की स्थिति देखने पहुंचे थे, लेकिन यहां कार्य बहिष्कार होने के कारण वह भी प्रदर्शनकारी अधिकारियों के साथ शामिल हो गए। इसके बाद काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे ने कहा कि जब देश में एक समान टैक्स व्यवस्था लागू कर दी गई है, तो सेंट्रल एक्साइज की तरह ही वाणिज्यकर विभाग उत्तर प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मियों की तरह वेतन, भत्ते और सुविधाएं मिलनी चाहिए। क्योंकि जीएसटी लागू कराने में वाणिज्यकर विभाग ने ही अहम भूमिका निभाई है। इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर एपी राय, वाणिज्यकर अधिकारी पीडी गुप्ता, एसपी मलिक, संजय सिंह, दुर्गेश यादव आदि सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए केंद्र सरकार
शामली। सपा की बैठक में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की निंदा की गई। यात्रियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
मंगलवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित कार्यालय पर सपा के वरिष्ठ नेता डाक्टर सुधीर पंवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान लोगों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला निंदनीय घटना है। घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को निर्णायक कदम उठाने चाहिए। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपाई चलाएंगे स्वच्छता अभियान
शामली। शहर के मुंडेट रोड स्थित सेंट आरसी स्कूल में मंगलवार को भाजपा की तरफ से गठित स्वच्छ भारत अभियान समिति की बैठक हुई, उसमें निर्णय लिया गया कि बुधवार को शहर में शिवचौक पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में समिति के जिला समन्वयक अमित विश्वकर्मा, सह जिला समन्वयक हरीश धवन के अलावा अमित एडवोकेट, चंचल माहेश्वरी, मनोज शास्त्री, मीनू संगल, पल्लवी मित्तल, पूनम गर्ग, संतोष देवी, वंदना शर्मा और प्रमोद नामदेव आदि मौजूद रहे।