फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   13 more corona infected, 18 recovered

13 और कोरोना संक्रमित मिले, 18 हुए ठीक

Fri, 13 Nov 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
13 more corona infected, 18 recovered
13 और कोरोना संक्रमित मिले, 18 हुए ठीक
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना संक्रमित के 13 नए और केस मिले हैं, जबकि पूर्व संक्रमित हुए 18 मरीज ठीक हो गए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 85 हो गई है।
शुक्रवार को जिले में प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला धीमानपुरा में 24 वर्षीय युवक और 60 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। बड़ा बाजार में 29 वर्षीय युवक, अटल विहार में 24 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। गांव हिंड में 35 वर्षीय युवक, गुजरान में 15 वर्षीय किशोर, गांव कंडेला में 35 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन

कस्बा बनत में 45 वर्षीय महिला और गांव भंदोड़ा में 60 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के 13 नए केस मिले हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के सक्रिय केस की संख्या 85 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

116 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व गांव टिटौली में रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत 116 लोगों के सैंपल लिए। इस दौरान एंटीजन किट से कुल 60 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। आरटी पीसीआर किट से 56 लोगों के सैंपल लेकर लैब में भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed