फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   12,621 cusecs of water released into the Yamuna from Hathnikund Barrage.

Shamli News: हथिनी कुंड बैराज से यमुना में छोड़ा 12,621 क्यूसेक पानी

Wed, 22 Jul 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
12,621 cusecs of water released into the Yamuna from Hathnikund Barrage.
कैराना में बहती यमुना-संवाद
कैराना। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते हथिनी कुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है। मंगलवार सुबह आठ बजे बैराज से यमुना नदी में 12,621 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया। इसके चलते बुधवार तक यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 6,766 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद सोमवार शाम और मंगलवार सुबह पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। मंगलवार सुबह बैराज के ऊपरी क्षेत्रों में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन

पानी का दबाव बढ़ने के बाद मंगलवार सुबह आठ बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 12,621 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश जारी रहने से यमुना के जलस्तर पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 227.77 मीटर की ऊंचाई पर दर्ज किया गया। ड्रेनेज विभाग के अधिशासी अभियंता सुधांशु मनोहर ने बताया कि यमुना का चेतावनी बिंदु 231 मीटर और खतरे का निशान 231.5 मीटर पर है। विभाग की ओर से यमुना के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed