फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   126 complaints in three tehsils, nine resolved

तीन तहसीलों में 126 शिकायत, नौ का हुआ निस्तारण

Sun, 05 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
126 complaints in three tehsils, nine resolved
शामली कलेक्ट्रेट में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनती डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
तीन तहसीलों में 126 शिकायत, नौ का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

शामली/ऊन/कैराना। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने शनिवार को शामली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं।
55 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कर्राइं। मौके पर महज दो शिकायतें का निस्तारण हो सका। बाकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम और एसपी ने अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। एसीएम बृजेश कुमार सिंह, डीडीओ प्रमोद कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी विनय कुमार, कृषि उप निदेशक शिवकुमार केसरी आदि अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा तहसील ऊन में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 39 शिकायतें आईं। जिनमें से तीन का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके अलावा तहसील कैराना में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम संतोष कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान एसडीएम के समक्ष 32 शिकायतें प्राप्त हुई। मौके पर चार शिकायत का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed