फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   126.13 lakh will be available as margin money

मार्जिन मनी के रूप मेें मिलेंगे 126.13 लाख

Wed, 11 May 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
126.13 lakh will be available as margin money
मार्जिन मनी के रूप मेें मिलेंगे 126.13 लाख
विज्ञापन

शामली। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में 126.13 लाख रुपये की लागत से 40 इकाई स्थापित होंगी। जिसमें 320 ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पीएमईजीपी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में 40 इकाई स्थापित कर मार्जिन मनी 126.13 लाख रुपये देकर 320 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 लाख रुपये तक की परियोजना बैंकों के माध्यम से वित्तपोषित होगी। नई इकाइयां उद्योग स्थापित कराए जाने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 25 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के 35 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी का प्रावधान है।
विज्ञापन

निजी अंशदान के रूप में सामान्य वर्ग के उद्यमी को 10 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के उद्यमी को पांच प्रतिशत स्वयं वहन करना होगा। पंडित दीनदयाल रोजगार योजना के तहत इन इकाइयों को अधिकतम 13 प्रतिशत तक ब्याज उपादान का लाभ भी लगातार तीन वर्षों तक प्रदान किया जाएगा। पुरुष-महिला अभ्यर्थी 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना की विस्तृत जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, रेलपार बाईपास रोड या क्षेत्रीय कार्मिक नरेश कुमार के मोबाइल नंबर-7906272388 या जिला ग्रामोद्योग अधिकारी के मोबाइल नंबर-7408410819 पर भी संपर्क कर सकते हैं। ओडीओपी के तहत आवेदन करने वाले आवेदकों को चयन में वरीयता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed