फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   देश सेवा करना आकाश का सपना

देश सेवा करना आकाश का सपना

Sat, 27 Apr 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
देश सेवा करना आकाश का सपना
देश सेवा करना आकाश का सपना
विज्ञापन

कैराना। यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले आकाश सैनी के परिवार में खुशी का माहौल है। कस्बे के मोहल्ला अफगानान में रहने वाले किसान मांगेराम सैनी के दूसरे नंबर के बेटे आकाश सैनी ने सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कालेज कैराना में शिक्षा प्राप्त की। आकाश की इस सफलता पर प्रधानाचार्य सुखपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मांगेराम सैनी के बड़े बेटे बादल सैनी पिछले साल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से इंटर पास करने के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी देहरादून में एक साल से कोचिंग कर रहे हैं। जबकि तीसरे नंबर के विकास सैनी कक्षा नौ के छात्र हैं। आकाश सैनी के अच्छे अंक प्राप्त करने पर उनके पिता व माता ने मिठाई खिला कर खुशियां मनाई। आकाश सैनी ने बताया कि उनकी इच्छा इंटर के बाद एनडीए में प्रवेश लेकर देश की सेवा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed