{"_id":"5c8be69cbdec2214586c2fe4","slug":"121552672412-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी पाठशाला में मतदान के महत्व को समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी पाठशाला में मतदान के महत्व को समझाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी पाठशाला में मतदान के महत्व को समझाया
कांधला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय गढ़ीदौलत के अध्यापकों और बच्चों ने मतदान के प्रति अभिभावकों और ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु चुनावी पाठशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को मतदान की प्रक्रिया और महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
चुनावी पाठशाला में प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद यामीन ने छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को मतदान के महत्व और उनके नियमों की जानकारी देते हुए लोकतंत्र के महत्व को समझाया। लोकतंत्रात्मक प्रणाली और निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं को जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदरसा बदरुल उलूम के सदर मौलाना आकिल साहब ने ग्रामीणों को मताधिकार के महत्व बताते हुए 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि उनका एक वोट देश के इस लोकतंत्र में बड़ा निर्णायक साबित हो सकता है। बीएलओ कासिम शाह, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद तनसीर और बबीता ने मतदाता कंट्रोल रूम नंबर की जानकारी दी। इससे पूर्व, मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मोहम्मद यूसुफ और प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद यामीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का संचालन मंजूर हसन और आबिद ने किया। रैली का समापन मदरसा बदरुल उलूम स्थित गांव के मतदेय स्थल पर हुआ। इस अवसर पर कर्मबीर, गुड्डू, शमीम, सरवर, सत्तो, कमला, इनाम, इस्लाम, विनोद, विक्रम, शाह आलम आदि मौजूद रहे।