फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने को शिक्षकों की उमड़ी भीड़, पैसे लेने का भी लगाया आरोप

फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने को शिक्षकों की उमड़ी भीड़, पैसे लेने का भी लगाया आरोप

Sat, 08 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने को शिक्षकों की उमड़ी भीड़, पैसे लेने का भी लगाया आरोप
शामली। जिला अस्पताल में दूसरे दिन भी नवनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए भीड़ उमड़ी रही। कई शिक्षकों और साथ पहुंचे परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय से नवनियुक्त 124 शिक्षक-शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद से वह फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने में जुटे हैं। जिसके चलते सीएचसी पर शनिवार को भी फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए भीड़ रही। कुछ शिक्षक और परिजनों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने उनसे फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक लिए है। जबकि उन्होंने सभी जांच बाहर प्राइवेट लैब पर पैसे खर्च कराई है। जिसके बाद भी उनसे पैसे वसूले जा रहे हैं। कई शिक्षकों ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो अस्पताल के कर्मचारियों ने उनसे 100 रुपये लेकर केवल 68 रुपये की रसीद काटकर दी है। आरोप है कि कर्मचारी जानने वाले और सुविधा शुल्क देने वाले लोगों का फिटनेस सर्टिफिकेट जल्दी बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed