{"_id":"5b916777867a557f6d0aeeea","slug":"121536255863-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगेरू में बुखार के कारण दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगेरू में बुखार के कारण दो लोगों की मौत
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगेरू में बुखार की चपेट में आकर दो ग्रामीणों की मौत
कांधला। गंगेरू में बुुखार के चलते दो लोगों की मौत होने के कारण गांव में दहशत व्याप्त हैं। ग्रामीणो ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर गांव में स्वास्थ्य कैंप लगवाने की मांग की है।
कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू में बारिश के बाद से पानी की निकासी नहीं होने पर गंदगी जमा है। इस कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। गांव में काफी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित है। गांव के इस्लाम (55) और इलियास (50 ) कई दिनों से मलेरिया बुखार से पीड़ित चल रहे थे। दोनों का गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां पर उपचार चल रहा था। हालत में कोई सुधार नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार को इस्लाम और इलियास की मौत हो गई। एक दिन में बुखार के कारण दो लोगों की मौत होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण उमरदीन, शहजाद, राहुल, उमेद, दिनेश, सरवार, यामीन, कालू, इकराम आदि का कहना है कि गांव में साफ सफाई कराने और स्वास्थ्य कैंप लगवाने की मांग कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर चिकित्सा कैंप लगाए जाने की मांग की है।