{"_id":"5b4f8f1c4f1c1b40748b5921","slug":"121531940636-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की लापरवाही से शहर की गलियों में छा रहा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की लापरवाही से शहर की गलियों में छा रहा अंधेरा
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
नगर पालिका की लापरवाही के चलते शहर की गलियों में अंधेरा छाया हुआ है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने के बाद भी ठीक नहीं कराई जा रही हैं। शिकायतों के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
शहर की गलियों में नगर पालिका द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइटें जगह-जगह खराब पड़ी हुई है। शहर के हर वार्ड के सभी मोहल्लों में लगभग 20 से 25 स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। जिस कारण गलियों में अंधेरा छाया रहता है और महिला, बच्चे भी घर से बाहर निकलते हुए डरते हैं। बुधवार को वार्ड-9 की कई कॉलोनी में लगी स्ट्रीट लाइटों को लेकर सर्वे किया तो स्थिति बेहद खराब मिली। कांबोज कॉलोनी में पवन ने बताया कि गली की लाइट तीन माह से खराब पड़ी है। कई बार वार्ड सभासद के साथ साथ नगर पालिका में भी शिकायत कर चुके हैं। कृष्णा कॉलोनी में गली नंबर 2 में धनप्रकाश ने बताया कि गली की स्ट्रीट लाइट चार माह से खराब है। आदर्श विहार में प्रेमा ने भी काफी समय से गली की स्ट्रीट लाइट खराब होना बताया। मीना कांबोज कॉलोनी ने बताया कि लाइट न जलने से परेशानी हो रही है। शिकायतों के बाद भी पालिका कर्मचारी ठीक करने का नाम नहीं ले रहे है।
वहीं पंजाबी कॉलोनी की गली नंबर 1 में उर्मिला ने बताया कि घर के सामने लगी स्ट्रीट लाइट दो माह से खराब है। अन्य वार्डों में भी यही हाल है। वहीं मैन रोड पर सड़क के बीच लगी कई स्ट्रीट लाइटें एक साइड से खराब हैं। वार्ड 9 के सभासद राजीव निर्वाल से इस विषय में बात की गई तो उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा पिछले करीब तीन माह से सामान नहीं मंगाया जा रहा है, जिस कारण समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
अभी हाइमास्क लाइटों का सामान आया है। जो लाइटें खराब थी उन्हें ठीक कराया जा रहा है। कुछ दिन पहले जेई और ईओ का तबादला हो गया है। जिस कारण सामान नहीं आ पा रहा है। जल्द ही सामान मंगाकर सभी खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई जाएगी। - चेयरपर्सन अंजना बंसल