{"_id":"5b2aa1e24f1c1b634d8b798e","slug":"121529520610-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना देने एसपी ऑफिस पर पहुंच गया पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना देने एसपी ऑफिस पर पहुंच गया पीड़ित
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
शामली।
कैराना के मोहल्ला ख्वाजबख्श निवासी बुजुर्ग हाजी फजल अहमद बुधवार को एसपी ऑफिस पर धरना देने पहुंचे। सूचना पर एएसपी श्लोक कुमार भी पहुंचे और पीड़ित की समस्या सुनी। बताया कि करीब एक साल पूर्व वह बैंक से रुपये लेकर घर लौट रहा था उसी दौरान तीन युवकों ने तमंचा लगाकर 20 हजार रुपये लूट लिए थे। आरोपियों के खिलाफ कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एएसपी ने इस मामले में रिपोर्ट तलब करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।