{"_id":"5ae365d34f1c1b62098b6edd","slug":"121524852179-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति वैन की टक्कर से दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारुति वैन की टक्कर से दो घायल
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। हरियाणा के गन्नौर निवासी रवि अपने साथी कुलविंद्र के साथ बाइक से कैराना आ रहा था। पानीपत रोड पर तीतरवाड़ा चुंगी के पास एक वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया तथा वैन चालक को कोतवाली ले आयी।
मासूम बच्ची की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
कैराना। अपनी ताई के साथ बृहस्पतिवार की शाम खेत पर जा रही पांच वर्षीय सना को तेज गति से जा रही डग्गामार बोलेरो ने कुचल दिया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले में पुलिस ने बच्ची के ताऊ हारुण निवासी पंजीठ की तहरीर पर आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।