{"_id":"5a9d89104f1c1bef7b8bac3f","slug":"121520273680-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेक्टर चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी , तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेक्टर चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी , तीन घायल
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार तीन महिलाएं घायल
कैराना।
बुच्चाखेड़ी के पास ट्रैक्टर चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे की सूचना पर पहुंचे महिलाओं के परिजनों के साथ ट्रैक्टर चालक ने मारपीट कर दी। मामले में तहरीर कोतवाली में दी गई है।
गांव तितरवाड़ा निवासी इकराम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी वृद्ध मां जमीला, बहन सुगरी व अख्तरी कैराना से ई-रिक्शा में बैठकर सोमवार सुबह 10 बजे अपने घर जा रही थीं। बुच्चाखेड़ी के पास तेजगति के अनियंत्रित ट्रेक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, इसमें वह तीनों ई-रिक्शा से नीचे सड़क पर गिरकर घायल हो गई। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर जाने लगा, तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने विरोध किया। आरोपी चालक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी। दूसरी ओर, सीएचसी में भर्ती घायल मां-बेटियों की हालत चिंताजनक बताते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।