फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भगत आदमी था म्हारा बाबूजी

भगत आदमी था म्हारा बाबूजी

Mon, 05 Feb 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
भगत आदमी था म्हारा बाबूजी
शामली।
विज्ञापन

जब मैं 18 साल का था और बाबू हुकुम सिंह कैप्टन थे, तब से मेरा तो यही घर है, यहीं खाना है यहीं रहना है। म्हारा बाबूजी तो भगत आदमी था, म्हारे सिर से तो साया ही उठ गया। यह बात करीब 45 साल से सांसद हुकुम सिंह के मायापुर फार्म हाउस पर काम करने वाले लच्छी सैनी उर्फ मिर्ची ने कही। सांसद के निधन से उस पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है ।
गांव जहानपुरा निवासी लच्छी सैनी ने बताया कि बाबू हुकुम सिंह ने उसके परिवार पर बहुत उपकार किए। बेटे अरविंद की सहकारी बैंक में नौकरी लगवाई और भाई ओमपाल को सरकारी अस्पताल में लगवाया। लच्छी ने कहा कि हमारे बाबूजी एकदम भगत थे, कभी किसी से बुरा नहीं बोलते थे और दूसरों को भी अच्छा व्यवहार करने के लिए कहते थे। लच्छी की आंख में उस बात को याद करके आंसू भर आए, जब 18 साल पूर्व लच्छी की पत्नी का निधन हो गया था, तब प्रदेश सरकार में हुकुम सिंह मंत्री होने के बावजूद वह जहानपुरा गांव में लच्छी के घर पहुंचे थे और कंधे पर हाथ रखकर कहा था कि लच्छी घबरा मत, मैं तेरे साथ हूं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सांसद हुकुम सिंह के मायापुर फार्म हाउस पर बाग और खेतों की रखवाली की पूरी जिम्मेदारी लच्छी सैनी संभालता है। खेतों में कब फसल बोनी है और कौन सी फसल लगानी है, पूरा हिसाब रखता था। बाबू हुकुम सिंह भी लच्छी सैनी की वफादारी से इतने प्रसन्न रहते थे कि खेत और बाग की कोई चिंता नहीं रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी पहुंचे
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री एवं हरियाणा से सांसद कृष्णपाल गुर्जर भी रविवार शाम करीब छह बजे कैराना के मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचे और बाबू हुकुम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। परिवार के सदस्यों को ढाढस बंधाया और काफी देर तक उनके साथ बैठकर वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed