{"_id":"5a662c1e4f1c1ba0268b5def","slug":"121516645406-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया कॉलेज का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया कॉलेज का स्थापना दिवस
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मनाया कॉलेज का स्थापना दिवस
कांधला (शामली)। हिंदू इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी पर 144 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पर्व पर कॉलेज में बालिका वर्ग की स्थापना भी की गई।
सोमवार को वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में हिंदू इंटर कॉलेज का 144 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में यज्ञ किया और मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। कक्षा 6 से 12 तक बालिकाओं के लिए बालिका वर्ग की स्थापना के शिलापट्ट का अनावरण प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष घनश्याम शर्मा व प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंघल ने कहा कि वसंत पर्व पर वर्ष 1875 में हिंदू इंटर कॉलेज की नींव की पाठशाला के रूप में पूर्वज लक्ष्मण दास सिंघल ने रखा था। बाद में पूर्व प्रबंधक व संरक्षक बाबू प्रेम प्रकाश सिंघल ने वट वृक्ष की तरह कॉलेज को विस्तृत किया। उन्होंने कहा कि कस्बे व क्षेत्र में बालिकाओं को कक्षा छह से 12 तक विज्ञान, कॉमर्स अन्य विषयों की शिक्षा प्राप्त करने लिए अन्य कस्बों व जनपदों में जाना पड़ रहा था। प्रबंध समिति ने बेटी पढ़ाओ व बेटी बचाओ अभियान को बढ़ाते हुए नवीन बिल्डिंग में बालिका वर्ग की स्थापना वसंत पर्व की है। मार्च माह में बालिका के लिए अलग से सुविधाजनक शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम शर्मा व संचालन अध्यापक लक्ष्मण सिंह ने किया। इस दौरान योगेश कुमार, रवि कुमार, कमलेश कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।