{"_id":"5a59021d4f1c1be1408b47f3","slug":"121515782685-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में जरूरतमंदों को बांटे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
शामली।
विधायक तेजेंद्र निर्वाल और जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में जरूरतमंदों को कंबलों का वितरण किया। इस दौरान ग्राम मालेंडी, गोहरनी, महरमपुर और बनत आदि से जरूरतमंदों को कलक्ट्रेट में बुलाया गया था। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि सर्दी से बचाव के लिए कंबलों का वितरण बेहद उपयोगी है। वहीं, डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पूर्व में जिले भर में कंबल वितरण के लिए 15 लाख रुपये की धनराशि से करीब 4650 कंबलों का वितरण किया था। शासन ने कंबलों के वितरण के लिए पांच लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे 48 लोगों को कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान एसडीएम सुरजीत सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, अजय संगल, उद्यमी आलोक जैन आदि मौजूद रहे।
20 तक करें ऋण मोचन योजना संबंधी शिकायत
शामली। जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की तिथि बढ़ा दी है। अब कृषकों द्वारा ऋण मोचन योजना से संबंधित अपनी शिकायत 20 जनवरी तक पोर्टल पर दर्ज कराई जा सकती हैं।