{"_id":"5a43e6344f1c1b8d698c418f","slug":"121514399284-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो स्क्वायड ने की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटी रोमियो स्क्वायड ने की चेकिंग
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना।
एंटी रोमियो स्क्वॉड ने क्षेत्र में स्कूल कॉलेजों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। बुधवार को चौसाना चौकी प्रभारी नेमचंद ने एंटी रोमियो स्क्वॉड को स्कूल कॉलेजों के आसपास सादे कपड़ों में चेकिंग के लिए निकाला। टीम ने चौसाना स्थित जयभार किसान इंटर कॉलेज, जीजीएस हाईस्कूल, जेबीपी इंटर कॉलेज सहित करीब आधा दर्जन स्कूल कॉलेजों के आसपास चेकिंग की। इस दौरान कई युवक बगैर किसी कार्य के मंडराते हुए मिले, तो पुलिस टीम ने उन युवकों को नसीहत दी कि इस तरह कॉलेज के आसपास मंडराने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इसके बाद चेतावनी देकर युवकों छोड़ दिया गया। चेकिंग अभियान से मनचलों में खलबली मची रही।
चौकीदारों के साथ बैठक
चौसाना। चौकी प्रभारी नेमचंद ने क्षेत्र के करीब 30 चौकीदारों के साथ बैठक की। उनसे कहा कि गांव में होने वाले अवैध धंधे, आपराधिक गतिविधियों और अवां छनीय तत्वों के बारे में पुलिस को सूचना दे। यदि कोई घटना होती है, तो उसकी तत्काल सूचना दें, ताकि पुलिस समय से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सके।