{"_id":"5a4148e84f1c1bbd208b8bc1","slug":"121514227944-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरो के विरोध में व्यापारियों का धरना- प्रदर्शन 27दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरो के विरोध में व्यापारियों का धरना- प्रदर्शन 27दिसंबर को
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली दरों के वृद्धि के विरोध में 27 को
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में बिजली दरों की बढ़ोत्तरी के विरोध में जिले के व्यापारियों ने 27 दिसंबर को कलक्ट्रेट में धरना- प्रदर्शन करने व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम ज्ञापन डीएम को दिए जाने का निर्णय लिया गया।
सोमवार को शहर के सुुभाष चौक पर स्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को मथुरा में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में पास किए गए प्रस्ताव के अनुसार प्रदेश के व्यापारी 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई बिजली दरों के विरोध में सभी जिलों में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को ज्ञापन सौंपेंगे। बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस किए जाने की मांग भी करेंगे। इस मौके पर मंडल के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 27 दिसंबर को व्यापारी शहर के शिवचौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देंगे। इस मौके पर सुभाष धीमान, ब्रजभूषण संगल, रविसंगल, आशुपुरी, मनोज मित्तल, प्रदीप विश्वकर्मा, पंकज वालिया, सुखपाल जागिड़ रामकुमार राय, अनुज गोयल, राजीव जैन, वीरेंद्र जैन, अमित गर्ग,राजीव बंसल मौजूूद रहे।
ृ