{"_id":"5a36adea4f1c1b86698c2346","slug":"121513532906-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना : जिले के 72 बिजली घरो में लगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना : जिले के 72 बिजली घरो में लगे शिविर
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
शामली। प्रधानमंत्री की हर घर बिजली दिए जाने के लिए सौभाग्य योजना के तहत जिले भर के 72 बिजलीघर में शिविर लगाए गए। जिसमें पहले दिन 2180 लक्ष्य के सापेक्ष 4082 बिजली के निशुल्क कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन पत्रों पर बिजली विभाग की टीम आगामी तीन चार दिन में उपभोक्ताओं के घर- घर जाकर निशुल्क बिजली कनेक्शन की कार्रवाई करेगी।
रविवार को जिले भर के 72 बिजलीघरों पर निशुल्क बिजली के नए कनेक्शन के लिए शिविर आयोजित किए गए। जिसमें बिजली के निशुल्क कनेक्शन लिए जाने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बिजलीघरों पर निशुल्क बिजली कनेक्शन के लिए 4082 आवेदन प्राप्त हुए। जिले की चार डिवीजन में एक एक हजार बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन आने का लक्ष्य है। अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जाने के लिए 2150 का लक्ष्य दिया गया था। दो- तीन दिन में बिजली कनेक्शन दिए जाने के लिए विद्युत निगम की टीम घर घर जाकर मीटर लगाकर औपचारिकता पूूरी कर लेगी।
जिला मुख्यालय पर फिलहाल एक हजार मीटर प्राप्त हुए हैं। जिले के खेड़ीखुशनाम-कुड़ाना में मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। उधर, चौसाना बिजलीघर पर प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत ग्रामीणों के मुफ्त कनेक्शन के आवेदन आए हैं। चौसाना बिजलीघर क्षेत्र के भड़ी गांव के करीब 100 से 150 कनेक्शन के आवेदन प्राप्त हुए है।