{"_id":"5a1ef7844f1c1b0d698befc0","slug":"121511978884-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली दरें बढ़ाए जाने का होगा विरोध मथुरा प्रदेश सम्मेलन में बनेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली दरें बढ़ाए जाने का होगा विरोध मथुरा प्रदेश सम्मेलन में बनेगी रणनीति
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा प्रदेश सम्मेलन में बनेगी रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने विद्युत दरों को बढ़ाए जाने की तैयारियों का विरोध करने का निर्णय लिया है। व्यापारियों ने बढ़ाई जाने वाली बिजली दरों को स्थगित करने की मांग की है।
बुधवार को शहर के सुभाष चौक स्थित पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली दरों की वृद्धि को लेकर विरोध किया गया। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार और विद्युत नियामक आयोग की मिलीभगत से प्रदेश के उद्यमियों- व्यापारियों पर 18 प्रतिशत बिजली दरों को थोपना चाहते हैं, जिससे उद्योग व्यापार चौपट हो जाएगा। उद्योग पड़ोसी राज्यों में पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। घरेलू व व्यावसायिक बिजली दरें बढ़ने से व्यापारी - उद्यमियों का उत्पीड़न बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को मथुरा में होने वाले व्यापारियों के प्रांतीय सम्मेलन में बिजली दरों को वापस लिए जाने के लिए रणनीति तय की जाएगी। व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने के लिए व्यापार मंडल आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष धीमान, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, कंवरवीर कांबोज, पंकज वालिया, रवि संगल, प्रदीप विश्वकर्मा, आशुपुरी, पवन गोयल, मनोज मित्तल, अमित जैन, राजेश संगल, रामदयाल गुप्ता, गौरब बंसल, राजीव जैन और सुखपाल जांगिड़ आदि मौजूद रहे।
-