फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रामनगर के गांव में पहुंचे कलक्ट्रेट, प्रधान राशन डीलर पर लगाए आरोप

रामनगर के गांव में पहुंचे कलक्ट्रेट, प्रधान राशन डीलर पर लगाए आरोप

Tue, 28 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
रामनगर के गांव में पहुंचे कलक्ट्रेट,  प्रधान राशन डीलर पर लगाए आरोप
शामली। रामनगर गांव के गुज्जरपुर मजरे के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलापूर्ति अधिकारी से मिले। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और राशन डीलर पर असहाय लोगों को राशन नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने प्रधान और राशन डीलर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू नेता विनोद निर्वाल के नेतृत्व में रामनगर गांव के गुज्जरपुर मजरे के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय से मिलकर एक शिकायत देकर अवगत कराया कि सभी ग्रामीण गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले हैं, जिनके राशन कार्ड बने है। गांव का प्रधान राशन डीलर भी है। उसका कहना है कि प्रधानी के चुनाव में जिसने वोट नही दी है, उसे राशन नही दूंगा। असहाय लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। डीसीओ को ज्ञापन देने वालों में सुरेश, प्रमोद, रतन सिंह, जयपाल सिंह, रजाक सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेश कुमार, देवेंद्र सिंह, शेर सिंह पांचाल, रणवीर,रामपाल सिंह, ताराचंद, सुदेश कुमार, रामधन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed